तेरे हिज्र में


तेरे हिज्र में
तुझे जाना शीघ्र है?

तेरे हिज्र में
तुझे जाना शीघ्र है?

परख लूँ मैं पहले
फिर तू चिता पे चढ़ना
ठहरे हुए चेहरे
का गठन और गढ़ना

हटा ले तू मुखौटा
कितने दिनों तक ऐनक
दिखा रहा था खोटा
वजूद व झूठी चमक

तेरे हिज्र में
तुझे जाना शीघ्र है?

***
ठहर ले
पंछी इस पहर में

ठहर ले
पंछी इस पहर में

आसमान में फिरने
से पहले तू कितने
आए जान ले घर में
कहलाते जो अपने

उनको नही आसान है
उलझनों से उभर के
अपने जाएं मसान में
और को तर्पण करने?

तेरे हिज्र में
तुझे जाना शीघ्र है?

***

रहने दो
ना और अब कहने दो

रहने दो
ना और अब कहने दो

लिप्सा ये अभीप्सा कैसा
खेल-मंच दुनिया
म्यूज़िकल कुर्सी का किस्सा
एलिमिनेट तू हुआ

हतास है
जो ये ना पास है?

हतास है
जो ये ना पास है?

ठहर ले
पंछी इस पहर में

रहने दो
ना और अब कहने दो

हिज्र है
क्यों जाना शीघ्र है

(तेरे हिज्र में
तुझे जाना शीघ्र है?) (3)

Comments

Popular posts from this blog

Goldman's Algorithm for Chest Pain

Drop